मशरक में शिव प्राण प्रतिष्ठा और अखंड अष्टयाम को लेकर निकली कलश यात्रा

मशरक (सारण)मशरक प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्रह्म बाबा के स्थान पर शिव प्राण प्रतिष्ठा और अखंड अष्टयाम को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमे काफी संख्या में श्रध्दालु महिलाएं सहित स्थानीय लोग शामिल हुए।पूजा स्थल से हाथी घोड़े और बैंड बाजा के साथ निकाली गयी कलश यात्रा बरहिया टोला, मशरक गोला, सिनेमा रोड होते हुए मशरक सतिवार तीर स्थित घोघारी नदी के तट पर पहुंची।फिर कलश यात्रा में शामिल श्रध्दालु महिलाओं ने मंगल गीत के साथ जलबोझी कर पूजा स्थल पहुंची।जन कल्याण की कामना को लेकर मशरक वासियों के सहयोग से नवयुवक संघ पूजा समिति के सदस्यों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भक्ति भाव से स्थानीय लोग शामिल हुए।अचार्य नागेन्द्र तिवारी के मंत्रोच्चार और स्थानीय महिलाओं के मंगल गीत से पूरा प्रखंड मुख्यालय भक्ति मय बना रहा।यजमान के रूप में समिति के संयोजक पूर्व मुखिया प्रत्याशी पूर्वी मशरक के विरेन्द्र राय ने विधिवत् पूजा अर्चना की। कलश यात्रा में मुख्य रूप से विनोद पटेल, अजय पटेल, गोलू सिंह, हरेन्द्र सिंह, सत्येंद्र कुमार सहित अन्य शामिल हुए।