तेजप्रताप की सगाई के बाद तेजस्वी ने दिल की बात किया साझा

✍दैनिक खोज खबर सेंट्रल डेस्क :
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के छोटे बेटे व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेजस्वी की सगाई के बाद दिल की बातों को अपने फेसबुक वाल पर मित्रों को शेयर कर भावुक कर देने वाली पोस्ट किया है । पोस्ट के लिखा है की-
[“दिल की बात- तेज़ भाई की सगाई और पिता जी की अनुपस्थिति”]
“हम सभी नौ भाई-बहनों ने जीवन के हर सफर की शुरुआत हमेशा हमने पिताजी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेकर ही की है, लेकिन कल मन थोड़ा व्यथित था कि तेज़ भाई के नए सफर की शुरुआत में उनका विराट व्यक्तित्व शारीरिक रूप से ख़ुशी की घडी में हमारे साथ शरीक नहीं था।
सुख के क्षणों में हमने पिता की कमी महसूस की। हालाँकि मानसिक और वैचारिक रूप से सदैव वो हमारे अंग-संग रहते है।
बचपन से सुनते आया हूँ वो हमें अक्सर कहते है, जो जनसेवा को समर्पित हो उसका कोई निजी जीवन नहीं होता, निजी खुशियां नहीं होती, निजी दुःख नहीं होता। जन-जन के संघर्ष के आगे परिवार की खुशियों का कोई मोल नहीं है। भाई के सगाई समारोह में पिता जी की यही बात बार-बार याद आ रही थी। भाई के नए सफर पर पिता के आशीर्वाद का हाथ उनके सिर पर नहीं था, ये शायद पहली बार था। पिता की कमी बहुत खली, लेकिन उनकी ये सीख हमारे साथ रही की निजी सुख-दुःख से ऊपर होकर हमारा जीवन बिहार के लिए समर्पित है और रहेगा।”
इससे पहले लालू यादव के सगाई में न शामिल हो पाने पर तेजप्रताप भी काफी दु:खी थे और उन्होंने ट्वीट किया था, ‘मिस यू पापा।’ Miss you PAPA 😔 — Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) April 18, 2018

फिर लिखा की “भाई के सगाई समारोह में पिता जी की यही बात बार-बार याद आ रही थी। भाई के नए सफर पर पिता के आशीर्वाद का हाथ उनके सिर पर नहीं था, ये शायद पहली बार था। पिता की कमी बहुत खली, लेकिन उनकी ये सीख हमारे साथ रही की निजी सुख-दुःख से ऊपर होकर हमारा जीवन बिहार के लिए समर्पित है और रहेगा।”

ज्ञात हो कि बुधवार यानी 18 अप्रैल को पटना के मौर्या होटेल में आयोजित समारोह में तेजप्रताप और ऐश्वर्या की सगाई संपन्न हुई थी । इस खास मौके पर चार घोटाले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद शामिल नहीं हो पाये थे। वे फिलहाल एम्स दिल्ली में इलाजरत है । सूत्रों के सगाई समारोह में सिर्फ करीबी लोगों को निमंत्रित किया गया था। बता दें कि तेजप्रताप की शादी अगले माह की 12 मई को होने वाली है । वधू पक्ष के परिवार का भी रजनीतिक सफर पुराना है । एश्वर्या के परिवार सारण जिला के परसा विधानसभा से कुछ टर्म को छोड़कर लगातार प्रतिनिधत्व कर रहा है । फिलहाल एश्वर्या के पिता चंद्रिका राय राजद के वरीय नेता सहित विधायक है । पूर्व में मंत्री रह चुके है । एश्वर्या के दादा जी स्व .दरोगा प्रसाद यादव बिहार के पूर्व में मुख्यमंत्री भी थे । राजनीतिक और शैक्षणिक मामले में पूर्व से परिवार की स्थिति मजबूत रही है । दो बहनों और एक भाई में एश्वर्या भी उच्च शिक्षा हासिल की है ।