दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
भितहा ।बुधवार को प्रखंड के डीहीपकड़ी पंचायत के राजकिय उत्क्रमित मध्य विधालय डीहीपकड़ी में मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहद छात्र छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण कराने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णनन्दन राय व उक्त विधालय के प्रधानाचार्य मुन्ना कुमार के द्वारा हरी झंडा दिखाकर बस को वाल्मीकिनगर के लिए रवाना किया गया । इसके दौरान बीईओ ने बताया कि बस यह से वाल्मीकिनगर के इक्को पार्क जाएगी ।जिसमें बच्चों को वाल्मीकिनगर भ्रमण कराकर उनको उक्त स्थल के पौराणिक और धार्मिक महत्ता के सम्बन्ध में जानकारी दी जायेगी ।गौरतलब हो कि इस भ्रमण के माध्यम से बच्चों के बौध्दिक विकास कराया जाता है ।वही बस रवागनी के समय प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल सचिव रवींद्र कुशवाहा शिक्षक निसार अहमद, सहाबुद्दीन अंसारी, रेखा श्रीवास्तव, हरिओम कुमार सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे ।