
पटना। 02 अक्टूबर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं, भारत के तृतीए प्रधानमंत्री, लाल बहादुर शास्त्री जी, के जयंती के शुभ अवसर पर, जियो फाउंडेशन के तत्वधान में चलाई जा रही सहायतार्थ कार्यक्रम “रोटी बैंक पटना”के सक्रिय सदस्यों द्वारा, घर से बेघर हुए लोग रोड पर जीवन यापन कर रहे, असहाय, निर्धन, सैकड़ों जरूरतमंद, लोगों को बापू सभागार, ज्ञान भवन, गांधी मैदान गोलार्ध, घूम कर युवाओं द्वारा भोजन वितरण किया गया। रोटी बैंक कार्यक्रम के संचालक सन् ऑफ गोस्वामी योगीराज आर्यन गिरि ने कहा, स्थिति चाहे जैसी हो यथा शक्ति हम जरूरतमंद को सेवा देने का कार्य से पीछे कभी नहीं खाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऐम्स के कर्मचारी, मनीष गिरि ने कहा, युवाओं का प्रेरणा स्रोत आर्यन भैया को यथावत हम सब सदैव सेवतार्थी रहेंगे। बारिश हो रही थी और भीग कर सेवा देने का कार्य किया सभी सक्रिय सदस्यों ने । इस अवसर पर, कमांडेड अभिषेक वर्मा, रामेंद्र पांडे, कृषरेंद्र पांडे, सुनील यादव, पंचम कुमार, आदि मौजूद थे।




Recent Comments