तेजपूरवां के एक मोबाइल दूकान से बीती रात लाखों की चोरी

मढ़ौरा (सारण): थाना क्षेत्र के तेजपूरवां चौक पर स्थित राहूल कम्युनिकेशन नामक मोबाइल दूकान से लाखों रूपयें का मोबाइल व अन्य की चोरों ने चोरी कर ली ।

दुकान के मालिक जितेन्द्र साह ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर 2.7 लाख रूपये के मोबाइल व अन्य समान के चोरी की बात कही है । प्राथमिकी के अनुसार बीती रात 7:30 बजे वह दुकान बंद कर अपने धर चला गया था । सुबह उसके पिता जी जब अपने मिठाई दूकान को खोलने जा रहे थे तो मोबाइल दूकान का पल्ला खुल्ला देखा । बाद में अंदर जाकर देखने पर 13 स्मार्ट फोन, 30 बटन फोन ,दो लैपटाप सहीत अन्य किमती समान चोरी पाया।

पुलिस के अनुसार धटना कि सूचना पुलिस के पहले से इंश्योरेस कंम्पनी के कर्मी पहले पहुंच चूके थे। दूकान मे बिना सुरक्षा के लिहाज से छोटे चौक पर बड़े मात्रा में मोबाइल सेट रखने का बात सामने आने पर फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों को सामने रख कर मामले की छानबीन कर रही है ।