⏭कोटवा: जंगली सूअर के काटने से एक की मौत
⏭ छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा :-कोटवा प्रखंड के जगीराहां पंचायत अंतर्गत बैरिया गांव में गुरुवार की शाम 4:00 बजे के करीब जंगली सूअर के काटने से हीरालाल यादव के 9 वर्षीय पुत्र पन्नालाल कुमार की मृत्यु हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चा अपने घर के सामने खेल रहा था तभी जंगली सूअर ने हमला कर दिया। जब तक लोग लाठी-डंडे लेकर आते तब तक देर हो चुका था बच्चे की मृत्यु हो चुकी थी।
सूचना पर पहुंचे भोपतपुर ओपी अध्यक्ष अमित वर्मा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया ।





Recent Comments