कुहासे से ट्रक अौर मैजिक सवारी गाड़ी में टक्कर, चालक सहित आधा दर्जन जख्मी

मढौरा (सारण):ठंड में कुहासे की शुरुआत के पहले दिन ही छपरा – मशरख मुख्य मार्ग पर रामपुर चंवर के करीब एक ट्रक अौर मैजिक सवारी गाड़ी में तेज भिड़ंत हो गयी । दुर्धटना मैजिक गाड़ी का ड्राइवर सहित करीब आधा दर्जन सवारी सड़क दुर्घटना में घायल हो गये । सभी जख्मी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया गया जहां उनका इलाज किया गया ।

जख्मी में मैजिक सवारी गाड़ी के ड्राईवर खबसी निवासी 26 वर्षीय रविन्द्र राय ,अमरेश राय सहित अन्य का नाम शामिल है जिन्हें हल्की चोटे आई है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया । मैजिक गाड़ी में सवार एक चोटिल सवारी ने बताया कि बालू लदी ट्रक कोहरा के बाबजूद तेज रफ्तार से छपरा तरफ से आ रही थी। वही इसुआपुर से सवारी लेकर मैजिक सवारी गाड़ी छपरा के लिये जा रही थी। इस दौरान मैजिक और ट्रक में ड्राइवर की साइड से जोरदार टक्कर हुआ,जिसके बाद मैजिक वैन का चालक, ड्राइवर सीट में ही फंस गया । बाद में काफी मशक्कत से ड्राइवर को निकाल कर अन्य जख्मी सवारियों के साथ नगरा स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। सूचना मिलने पर गौरा ओपी प्रभारी मों अकबर दल बल के साथ पहुंचे । सड़क के बीचों बीच खड़ी मैजिक व ट्रक किनारे करवा कर यातायात बहाल कराया । समाचार प्रेषण तक ड्राइवर व एक अन्य का इलाज नगरा पीएचसी में चल रहा है । चालक का दोनों पैर टूट जाने को बात बताई जा रही है ।