
घने कोहरे के कारण ट्रकों के टक्कर में एक की हुई मौत

नगरा(सारण) : प्रखंड के नगरा थाना क्षेत्र के अफौर ग्राम में छपरा मसरख मुख्य पथ पर घने कोहरे के कारण शनिवार को तड़के सुबह में दो ट्रकों के टक्कर में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।

प्राप्त जानकारी अनुसार अफौर ग्राम में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के सामने मुख्य पथ पर पहले से एक ट्रक खड़ी थी ।पहले से खड़े ट्रक में छपरा से नगरा के तरफ बालू लदे जा रहे ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मार दी जिसके चलते ठोकर मारने वाले ट्रक के खलासी या सूत्रों की माने तो चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।मृतक वाला मृतक 21 वर्षीय पवन कुमार पिता विद्या राय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेनुआ पंचायत के तेनुआ ग्राम निवासी बताया जाता है।




Recent Comments