नगरा(सारण)। प्रखंड के तुजारपुर पंचायत में शनिवार को बिजली विपत्र में सुधार के लिए विभाग ने कैंप लगाया।पूर्व सरपंच शंभु शरण सिंह के आवास पर लगे कैंप में सैकड़ो उपभोक्ताओं ने विपत्र में सुधार के लिए आवेदन दिया।मौके पर तीन दर्जन से अधिक मामलों का निष्पादन भी किया गया।जेई ओबेदुल्ला अंसारी ने बताया कि बकाया बिजली बिल को अविलंब उपभोक्ता जमा करें।उन्होंने विभिन्न प्रकार के गड़बडिय़ों को जल्द ठीक करने का भी आश्वासन दिया।मौके पर अजीत कुमार,गूड्डू पांडेय, अरमान आलम के साथ-साथ हेमंत सिंह सुमन,संजय भगत,राम ईश्वर महतो,सुबोध कुमार राय,राजेन्द्र सिंह,मो.हासिम मियां, मो.शमीम,शायरा बानो सहित अन्य मौजूद थे।