विशेष बैठक में हुई शिक्षा व्यवस्था पर की विस्तृत चर्चा

नई दिल्ली । किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष नजरे हसन ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। इस विशेष मुलाकात में सिसोदिया न जहां दिल्ली स्कूल मॉडल के बारे में विस्तारपूर्वक बताया, वहीं नजरे हसन ने बिहार के प्राथमिक शिक्षा में व्यापक सुधार और गरीब और वंचित समाज के बच्चों को समाज के मुख्यधारा में लाने हेतु शिक्षा व्यवस्था प्रणाली के बारे में जानकारी दी। नजरे हसन ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने गरीब बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ते हुए उनके लिए रोजगारपरक योजनाओं को किस प्रकार लागू किया जा सकता है, इस पर ब्लूप्रिंट बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान लोजपा के सांसद महबूब अली कैसर ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।