दलित अत्याचार अधिनियम के तहत पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):
प्रखंड के अरदेवा गाँव में पशु शेड बना रहे दलित मजदूर के साथ मारपीट करने पर मजदूर ने पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़ित मजदूर रविन्द्र राम ने इस सम्बंध में कामेश्वर सिंह एवं पुत्र रामकुमार सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।पीड़ित का कहना है कि वह उपेन्द्र सिंह का पशु शेड बना रहा था।तो इसी बात को लेकर दोनों आरोपी पिता-पुत्र जाती सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया गया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।




Recent Comments