
छपरा । बनियापुर थाना क्षेत्र के तख्त भिट्ठी गांव मे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दो व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला समाने आया हैं. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं,जिनका उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. मृत व्यक्ति स्वर्गीय रकटू दुबे के 75 वर्षीय पुत्र गिरीशदेव दुबे, उनका 27 वर्षीय पुत्र शोभा कांत दुबे बताए गए हैं. वहीं घायलों में शोभा कांत दुबे के 60 वर्षीय भाई रमेश दुबे, 50 वर्षीय भाई उमेश दुबे एवं 35 वर्षीय शशिकांत दुबे शामिल हैं. जिनका उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है.




Recent Comments