ताजिया जुलूस देखने गयी अपहृत नवविवाहिता छपरा से बरामद
तरैया (सारण):
प्रखंड के पचरौर बाजार पर मुहर्रम पर आयोजित ताजिया जुलूस का मेला देखने गई अपहृता नवविवाहिता को पुलिस ने छपरा से बरामद कर लिया है।इस सम्बंध में अपहृता के पिता राजधानी गांव निवासी महमूद खान ने स्थानीय थाने में 10 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।जिसमें पुत्री को 10 लोगो द्वारा हाथ पैर बाँधकर कही रखने का आरोप लगाया था।पुलिस ने गुरूवार को छपरा जंक्सन से नवविवाहिता को बरामद कर 164 के फर्दव्यान के लिये छपरा न्ययालय में भेज दिया हैं।तथा मामले की छानबीन कर रही हैं।
न्यूज इनपुट- धर्मेन्द्र कुमार




Recent Comments