
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत
छपरा। भेल्दी थाना क्षेत्र के शोभे परसा गांव के दो बाइक सवार युवकों की भेल्दी आने के दौरान सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।मृतक युवक भेल्दी थाना क्षेत्र के शोभेपुर गांव निवासी कामेश्वर राय का पुत्र राजू राय और देवनाथ राय का पुत्र विजय राय बताया जाता है।मृतक युवक एक ही बाइक से भेल्दी की ओर आ रहे थे कि नेशनल हाइवे 722 पर अनियंत्रित पिकअप की ठोकर से जख्मी हो गए और उनकी मौके पर ही मौत बताई जा रही है।घटना शुक्रवार साढ़े दस बजे के आसपास की बताई जा रही है।




Recent Comments