एसबीआई के फरार सीएसपी संचालक के खिलाफ एफआईआर
तरैया (सारण) :
तरैया बाजार से फरार शाहनेवाजपुर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक एव उप संचालिका पर ग्राहकों के लाखों रुपये गबन की प्राथमिकी दर्ज की गयी है।इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक की व्यवसायिक प्रतिनिधि सेव सॉल्यूशन प्रा.लि. कंपनी के सारण जिला समन्वयक अमन मिश्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें एसबीआई शाहनेवाजपुर के सीएसपी संचालक डेरनी थाना के कोठिया गाँव निवासी पंकज कुमार एवं उप संचालिका तरैया थाना के रामकोला निवासी लवली कुमारी को अभियुक्त बनाया गया है।ज्ञातव्य हो कि उक्त सीएसपी संचालक तरैया के दर्जनों ग्राहकों का लगभग 10 लाख से ज्यादा रुपये की अवैध निकासी कर तीन-चार माह पूर्व ही ग्राहक सेवा केंद्र बन्द कर फरार हो गया है।जिसके आलोक में समन्वयक ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है।समन्वयक का आरोप है कि संचालक एवं उप संचालिका अनाधिकृत रूप से हमारी कंपनी के निर्देशों को तोड़कर ग्राहकों के लाखों रुपये गबन करके फरार हो गये है।और मेरी कंपनी और ग्राहकों के साथ गबन और धोखाधड़ी किये है।
न्यूज इनपुट-धर्मेन्द्र कुमार




Recent Comments