मढ़ौरा(सारण)। थाना क्षेत्र के बरदहिया स्कूल के पास शादी समारोह से लौट रहे एक ब्यक्ति की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव के लोचन राय का 45 वर्षीय पुत्र जवाहिर राय बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रात के सवा नौ बजे के आसपास जवाहिर राय भलुही गांव से एक शादी समारोह से अपने घर सिहोरिया बाइक से लौट रहे थे कि पूर्व से घात लगाये बाइक सवार अपराधियो ने जैसे ही बरदहिया स्कूल से आगे बढ़े की ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार मौत के घाट उतार दिया।फिर अपराधी आराम से फरार हो गए।जिसके बाद खबर मिलते ही परिजन घटना स्थल से मृतक जवाहिर राय को उठाकर घर ले गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया।