
छपरा : सारण जिला वैश्य महासभा के तत्वावधान में छपरा नगर निगम के वार्ड संख्या 33,34,35 मौना पंचायत तथा नेवाजीटोला के क्षेत्रों में असहाय तथा निशक्तों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इस अवसर पर सारण जिला वैश्य महासभा के महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल कहा सच्ची होली तो ये हैं जिनके पास होली मनाने का साधन नहीं हैं, जो निस्सहाय हैं उनके चेहरे पर मुस्कान लाना हीं असली होली हैं। इस अवसर पर पुर्व जिला परिषद राज कुमार गुप्ता उर्फ राजू जी, डाॅक्टर सन्तोष कुमार शर्मा, धर्मेन्द्र साह,सुनील कुमार ब्याहुत,चंदन कुमार,मोहन प्रसाद,सुनील जायसवाल,राजू कुमार ब्याहुत अधिवक्ता,प्रोफेसर सिया शरण प्रसाद,धनेश्वर साहू उपस्थित हुए।




Recent Comments