मढ़ौड़ा में बिजली की हाई वोल्टेज धारा प्रवाह से तीन किशोर झुलसे,एक किशोर की मौत

मढ़ौड़ा (सारण) : थाना क्षेत्र के नेथुआं गांव के ट्रांसफार्मर से अचानक तीब्र विद्युत धारा प्रवाहित होने से तीन किशोर झुलस गए । जिसमें एक की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई।मृतक किशोर 15 वर्षीय सिकन्दर साह का पुत्र संजीत साह बताया जा रह हैं । जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए ।

। घायलों में बिजली का तार टुटने से सुबोध तिवारी और मोबाइल निकालने के क्रम में करंट लगने से निरसू साह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बिजली की घारा प्रवाह इतनी तेज थी कि गांव के दस घरों की वायरिंग भी जल गई। इस अत्यधिक धारा प्रवाह के कारण मोहन सिंह के पुत्र विजय सिंह की पत्तल फैक्ट्री भी जलकर नष्ट हो गई और ट्रांसफार्मर भी जल गया ।




Recent Comments