*तरैया प्रखण्ड प्रमुख पर, लगा अविश्वाश प्रस्ताव*
तरैया(सारण):04.07.2018:
प्रखण्ड प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव लग गया है।बुधवार को सात समिति सदस्यों ने माधोपुर पंचायत समिति समिति सच्चितानंद राय के नेतृत्व में प्रखण्ड प्रमुख भारती देवी पर अविश्वास प्रताव लगाया।जिसे बीडीओ राकेश कुमार ने स्वीकार कर लिया।बीडीओ ने बताया कि समिति सदस्यों ने प्रखण्ड प्रमुख पर योजनाओं की चयन के लिए नियमित बैठक नही बुलाना तथा समिति सदस्यों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।अविश्वास प्रस्ताव पर समिति सदस्य सच्चितानंद राय, मिन्टू महतो,नागेन्द्र प्रसाद,साबिर हुसैन,गीता देवी,लाडली खातून एवं सिया देवी के हस्ताक्षर है।
*प्रमुख पर अविश्वास लगते ही समिति सदस्यों के जोड़गाँठ की राजनीति तेज*
प्रखण्ड प्रमुख पर अविश्वास लगते ही प्रखण्ड में प्रमुख बनने की सरगर्मी तेज हो गयी और प्रमुख का राजनीत गरमा गया है।समिति सदस्यों में फिर एक बार प्रमुख बनने की होड़ लग गयी है।प्रमुख के दावेदार समिति अपने-अपने पक्ष में समिति सदस्यों को करने के लिए उन्हें रिझा रहे है।प्रमुख बनने की दौड़ में निवर्तमान प्रमुख भारती देवी और पूर्व प्रमुख अनिल सिंह का नाम आ रहा है।पूर्व प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि उनके पक्ष में 09 समिति सदस्य गोलबंद हो गए है।जबकि निवर्तमान प्रमुख भारती देवी का कहना है कि उनके पक्ष में 10 समिति सदस्य है।यहाँ बता दे कि प्रखण्ड में कुल 18 समिति सदस्य है।प्रमुख बनने के लिए 09 समिति सदस्यों का पक्ष में होना अनिवार्य है।




Recent Comments