सेमरा :- बगहा प्रखंड दो क्षेत्र के सेमरा कटकूईया पंचायत के द्वाकरा सेड के प्रांगण में हिमालय जीविका संकूल स्तरीय संघ के द्वारा महिला दिवस मनाया गया।

न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार
बगहा/सेमरा:- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बगहा प्रखंड दो क्षेत्र के सेमरा कटकूईया पंचायत के द्वाकरा सेड के प्रांगण (फिल्ड) में हिमालय जीविका संकूल स्तरीय संघ के द्वारा महिला दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता संकूल संघ की अध्यक्ष श्रीमती नर्वदा देवी के द्वारा किया गया और उनका सहयोग सामुदायिक समन्वयक श्री विकास कुमार, श्रीमती अनिता कुमारी, शिल्पी कुमारी, संकूल स्तरिय लेखापाल (MBK) सुगना देवी, एवं अन्य उपस्थित जीविका,मित्र और सदस्य दीदी के द्वारा किया गया। इसमें मुख्य रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण और खुले में शौच मुक्त समाज बनाने पर चर्चा किया गया।

इस दौरान ODF हो चुके ग्राम संगठन की दीदी एवं वार्ड को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी दीदी के द्वारा संकल्प लिया गया कि अपने समाज को खुले में शौच मुक्त करने के लिए शौचालय का निर्माण करेंगी और अन्य सदस्यों को भी जागरूक कर उनका भी शौचालय निर्माण करायेंगी। इस कार्यक्रम में चार पंचायत की 16 ग्राम संगठन की दीदी वार्ड सदस्य एवं जमुनापुर टड़वलिया के मुखिया श्री राम विलास सिंह जी सम्मिलित हुए। इसकी जानकारी सामुदायिक समन्वयक श्री विकास कुमार जी के द्वारा दी गई।




Recent Comments