तरैया के नेवारी गाँव पहुँची अरुणाचल प्रदेश पुलिस
तरैया/सारण
अरुणाचल प्रदेश के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश पुलिस तरैया के नेवारी गाँव पहुँची।नेवारी निवासी विध्यांचल प्रसाद राय वर्ष 2016 में एक निजी कम्पनी के 80 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था।इस सम्बंध में अरुणाचल प्रदेश के लोअर दिवांगी जिला के रोइंग थाना में नूपी मिउली ने 80 लाख गबन की प्रथमिकी दर्ज कराई है।इस संबंध में अरुणाचल प्रदेश के रोइंग थाना में कांड संख्या 03/2016 दर्ज है।जिसमे नेवारी निवासी विंध्याचल प्रसाद राय पर 80 लाख से अधिक रुपये गबन कर फरार होने का आरोप लगाया गया है।जिसके आलोक में निर्गत वारंट के आलोक में अरुणाचल प्रदेश पुलिस नेवारी पहुँची थी।गिरफ्तार करने पहुँची अरुणाचल प्रदेश पुलिस में रोइंग थाना के इंस्पेक्टर एम.मिली तथा एसआई शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी वर्षो से नेवारी गाँव मे नही रहता है।जाँचो प्रान्त अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने पाया कि उक्त अभियुक्त नेवारी गांव में वर्षो से नही रहता है।फिर पुलिस वापस लौट गयी।