पुलिस को चकमा देकर फरार ट्रक चार माह बाद पकड़ाया

तरैया/सारण
थाना क्षेत्र के नेवारी गाँव से पुलिस को चकमा देकर फरार ओवर लोड ट्रक को चार माह बाद पुलिस ने पचरौर बाजार पर पकड़ लिया।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि 14 जून 2018 को नेवारी बाजार पर सारण डीटीओ ने चार गिट्टी लदे ओवर लोड ट्रक को पकड़ा था।जप्त चारो ट्रक पर कांड संख्या 160/2018 दर्ज है।लेकिन इसी बीच एक ट्रक चालक रात्री में चौकीदार को चकमा देकर ट्रक लेकर फरार हो गया था।जिसके आलोक में उक्त ट्रक पर कांड संख्या 162/18 दर्ज किया गया है।बुधवार की सुबह सूचना मिली कि वह ट्रक पचरौर बाजार से गुजर रही है।जिसे सत्यापन कर जप्त कर लिया गया।उक्त ट्रक झारखंड के है।चालक झारखंड के कोडरमा रोमाचक निवासी रंजीत मेहता है।जो झारखंड से गिट्टी लेकर सिवान जिले के मलमलिया जा रहा था।जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।और चालक को उक्त दोनों कांडो में जेल भेजने की तैयरी कर रही है।