आनन्दपाल एनकाउंटर की सीबीआई जांच को लेकर दिया ज्ञापन
आजाद नेब ब्यूरो चीफ राजस्थान
जयपुर 28 जून। प्रदेश के बहु चर्चित आनंदपाल सिंह एनकाउंटर मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है आज जालोर में भी प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग के साथ घ्यापन सोपा गया और पूरे प्रदेश में जगह जगह ज्ञपन देकर सीबीआई जांच की मांग की जा रही है , बीकानेर, बालोतरा, सांचोर, बाड़मेर, नोहर, भादरा, पाली, सिरोही, अलवर सहित आज प्रदेश में श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना और रावणा राजपूत समाज ने ज्ञापन सोपे और आनन्दपाल सिंह एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग रखी वही कई जगहों से उग्र प्रदर्शन की भी सुचना है ।
आज जालौर में भी श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना और रावणा राजपूत समाज के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुआ , जिसमे रावणा राजपूत छात्रावास में जिला अध्यक्ष जब्बर सिंह ,सुमेर सिंह, विक्रम सिंह, जगदीस सिंह, मोड़ सिंह,जब्बर सिंह,विशन सिंह,भवर सिंह ,राजू सिंह,शेर सिंह,किशन सिंह, सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग इकट्ठे हुए और रेली के रूप में जाकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा और समाज सेवी सरोज कवर चौहान ने कहा की पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच करवा कर सरकार को दूध का दूध पानी का पानी प्रदेश की जनता के सामने आना चाहिये ।




Recent Comments