
छपरा विधायक ने नवनिर्मित सड़क का किया उद्घाटन
छपरा : स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने शहर के वार्ड-2 के आर्दश कॉलोनी में विधायक कोष से निर्मित सड़क का उद्घाटन किया।इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि मैं सिर्फ काम करने पर विश्वास रखता हूं और सतत तरीके से कर भी रहा हूं जिससे सीधे तौर पर जनमानस को लाभ होगा।सरकार की जो भी योजना है उसका लगातार मे क्रियान्वयन कर रहा हूं।आनेवाले कुछ दिनों में लगभग हर आवश्यक सड़क जो मेरे क्षेत्र में निर्माण के रूप में अतिआवश्यक है उसको मैं प्राथमिकता के तौर पर पूरा कर रहा हूं।इस दौरान स्थानीय लोगों ने आदर्श कॉलोनी की एक और सड़क निर्माण की मांग की जिसका निरिक्षण विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने किया और बहुत जल्दी ही उस सड़क के निर्माण कराने का आश्वासन दिया।विधायक डॉ गुप्ता ने स्थानीय लोगों से कहा कि आपकी कॉलोनी का नाम ही आदर्श कॉलोनी है नाम के अनुरूप यह आदर्श बहुत जल्दी ही दिखने लगेगी,जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त हो गया।इस दौरान राजेश फैशन, जीतु सिंह,अमरेन्द्र कुमार,धर्मेन्द्र चौहान,जयचंद प्रसाद,एके मिश्रा,कृष्णा शर्मा,प्रहलाद,दीपक समेत स्थानीय लोग उपस्थित थें।




Recent Comments