परिवारिक कलह में युवक ने की आत्महत्या

परवेज अख्तर/सिवान;

महाराजगंज(सिवान)(आससे)महराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के काजी बाजार निवासी कपड़ा दुकानदार सत्य नारायणन प्रसाद ने परिवारिक कलह से तंग आकर बीती रात करीब 8 बजे अपने घर में फांसी का फंदा लगा कर अपनी इहलिला समाप्त कर ली। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि काजी बाजार निवासी रविशंकर प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र सत्य नारायणन प्रसाद ने परिवारिक कलह से तंग आकर दो दिन पहले अपनी पत्नी को ससुराल पहुंचा कर अपने कमरे में अकेले रह रहा था। जहां सोमवार की रात्रि में करीब 8 बजे के आस-पास अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस घटना की भनक परिजनों को लगते ही घर में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों ने आनन-फानन में मृत युवक की शव को दाह संस्कार के लिए शमशान में ले गए जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रात्रि में करीब 11 बजे शमशान में पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया।