भाजपा नेता हैप्पी यादव पीड़ित दुकानदारों से मिले
परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान। भाजयुमो नेता सह भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष चन्द्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव दरौंदा विधानसभा मे लगातार जनसम्पर्क दौरान बगौरा बाजार मे दुकानों मे चोरी की सुचना पर बाजार के व्यपारी वर्ग से मिलकर घटना की जानकारी ली। सीवान मे बढ़ते अपराधिक घटनाओं,लूटपाट, बल्तकार,हत्या और अपहरण से आम इंसान खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। जिसका नतीजा नवतन और अन्य जगह आम नागरिक सरकार व प्रशासन के विरुद्ध मुखर होकर आवाज़ उठा रहे है। एक ही दिन मे नवतन ब्लॉक मे तीन स्थानो पर चोरी की घटना की जानकारी मिली। हमने उन परिवारों से घटना की फोन पर जानकारी ली। यह वर्तमान सरकार व प्रशासन के लिए गहरी चिंता का विषय है। लोकतंत्र मे अगर आम इंसान का विश्वास सरकार व प्रशासन से उठ जाता है तो समझे वहां अशांति और उपद्रव जैसा महौल स्थापित हो जाता है। इसलिए सरकार को जल्द से जल्द इस प्रकार की घटनाओं पर लगाम लगाना चाहिए। साथ मे राजेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता अजय पांडे,कपिलदेव सिंह,राकेश प्रसाद, राजा कुमार, धर्मेंद्र यादव,मंडल अध्यक्ष प्रभूनाथ यादव उपस्थित रहे।




Recent Comments