अपराधियों ने गोली मारकर युवक को किया जख्मी,पटना रेफर

परवेज़ अख्तर/सीवान;

सिवान : जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल के बगल में बेखौफ हथियारों से लैश अपराधियों ने मुफ्फसिल थाना के बरहनी गांव के एक युवक को गोली मार दी.तथा मौके का लाभ उठाकर घटना को अंजाम देने वाले अपराधी आसानी से फरार हो गए। इस संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की अहले सुबह बरहनी गांव अरमान अली जो गांव से एक युवक किसी निजी काम के लिए सिवान आया था, जो हॉस्पिटल रोड के समीप से होकर गुजर रहा था, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने आकर नजदीक से उसपर फायर झोंक दी। जिससे गोली उसके पीठ में जा लगी।युवक की मानें तो कयामुद्दीन अंसारी समेत एक अन्य लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे तथा उसके पीठ में गोली मार कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकले।हो-हल्ला का आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सदर अस्पताल सीवान इलाज के लिए लाया गया, जहां से स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है।युवक अपना नाम बताने में असमर्थ था.बेहोशी की हालत में ही उसे पटना प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।अधिक खून बहने से उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है।घायल के कम उम्र होने पर लोग प्रेम प्रसंग की घटना से भी जोड़ कर देख रहे है।घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा सुनने को मिल रही थी।घटना की सुचना पाकर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुँची थी।और शहर के चारों तरफ घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की तलास की परंतु पुलिस को सफलता हाथ नही लगी।

भारी मात्रा में शराब के साथ वैगनआर जब्त, एक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सीवान

जिले के नौतन थाना प्रभारी रितेश कुमार मंडल ने मंगलवार को रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर नौतन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के उत्तर तिनमोहानी के पास नौतन मैरवा मेन रोड पर उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहे यूपी 14 ए.ई. 8299 नंबर की एक बैगनआर गाड़ी का पीछा कर नाटकीय ढंग से अपने कब्जे में ले लिया । गाड़ी की तलाशी के दौरान उत्तर प्रदेश निर्मित 34 कार्टून 200 एमएल का 1530 बोतल बंटी बबली देशी बरामद कर लिया गया । गिरफ्तार धन्धेबाज नौतन थाना क्षेत्र के तिलमापुर गांव निवासी रमेश यादव का पुत्र अरविंद यादव बताया जा रहा है । इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी रितेश कुमार मंडल से सम्पर्क करने पर बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से बिहार में भारी मात्रा में शराब लायी जा रही है । इसको लेकर पुलिस सतर्क हो गई और धन्धेबाज सहित शराब से भरी बैगनआर को कब्जे में ले लिया गया । गिरफ्तार धंधेबाज के विरुद्घ शराब अधिनियम के तहत ममला दर्ज कर जेल भेज दिया गया और गाड़ी मालिक की तलाश जारी है।