कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षणपानापुर (सारण)शुक्रवार को थानाक्षेत्र के बकवाॅ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्राओं का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया।पीएचसी पानापुर के डाक्टर शम्भु जी तथा डेंटल चिकित्सक डाॅ0 राजीव कुमार ने छात्राओं के दांत, आंख सहित कई बीमारियों की जांच की।तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया।जाँच के क्रम में कई छात्राओं के आँखो में गड़बड़ी पाई गईं, जिन्हें रेफर किया गया।दोंनो डाक्टरों ने छात्राओं को स्वास्थ्य रहने के कई नुस्ख़े बताये।मौके पर संचालक कान्ता राम,वार्डेन आशा कुमारी सहित सभी कर्मी उपस्थित थे ।