मांझी(सारण)। बुधवार को माझी बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान मांझी पुलिस ने 18 पीस केन बियर के साथ दो युवकों को अपाची बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। तस्करों की बाइक पर पुलिस का लोगो युक्त नंबर लगा हुआ था ताकि किसी को संदेह ना हो। बावजूद इसके पुलिस ने बाइक रोक कर उनकी तलाशी ली। जिसमें 18 पीस बियर बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों युवक जलालपुर निवासी क्रमशः धीरज सिंह के पुत्र प्रवीण सिंह एवं सत्येंद्र सिंह के पुत्र आदित्य सिंह बताए जाते हैं। वाहन चेकिंग दल में एसआई जितेंद्र कुमार सिंह एएसआई गयूर अली असद के साथ अन्य पुलिस बल भी मौजूद थे।