• परिवार नियोजन के गर्भनिरोधक साधनों की आपूर्ति व खपत होगी ऑनलाइन
• स्टोर कीपर व बीएमएनई को दी गयी ट्रेनिंग
• आशा व एएनएम को भी दी जाएगी ट्रेनिंग

छपरा /31दिसंबर: जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी प्रखंडो के स्टोरकीपर, प्रखंड मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक को फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम(एफपीएलएमआईएस) की ट्रेनिंग दी गयी।
इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक केयर इंडिया के स्टेट एसआरयू अविनाश कुमार ने कहा अब जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक परिवार नियोजन के गर्भनिरोधक साधनों की खपत व आपूर्ति की जानकारी ऑनलाइन की जा रही है. पहले इसका अधतन पेपर या रजिस्टर के माध्यम से किया जाता था. लेकिन अब यह सुविधा ऑनलाइन हो गयी है। इससे जिले से लेकर प्रखंड स्तर पर परिवार नियोजन साधनों की उपलब्धता एवं मांग के विषय में सटीक जानकारी हो सकेगी. परिवार नियोजन में अनमेट नीड एक प्रमुख चुनौती है. एफपीएलएमआईएस की शुरुआत होने से अनमेट नीड में भी वांछित कमी आएगी. साथ ही जिले से लेकर प्रखंड स्तर पर अधिकारीयों को परिवार नियोजन संबंधित साधनों की उपलब्धता से लेकर मांग तक की पूर्ण जानकारी रहेगी. इससे परिवार नियोजन कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन में भी सहयोग मिलेगा.
परिवार नियोजन के गर्भनिरोधक साधनों की आपूर्ति व खपत होगी ऑनलाइन:
जिला स्वास्थ्य समिति के डीएमएनई भानू शर्मा ने बताया परिवार नियोजन के गर्भनिरोधक साधनों की आपूर्ति व खपत की जानकारी फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम की वेबसाइट पर ऑनलाइन करना है। अगर लैपटॉप नहीं है तो मोबाइल एप के माध्यम से भी साधनों का डिमांड किया जा सकता है। अब किसी भी तरह के साधनों का ऑफलाइन सप्लाई नहीं की जाएगी. ऑनलाइन मांग के बाद साधनों की उपलब्धता जिले स्तर पर हो जाएगी. आपूर्ति के एक सप्ताह के अंदर प्रखंड एवं जिला स्तर पर इसकी सप्लाई हो जाएगी.
आशा व एएनएम को दी जाएगी ट्रेनिंग:
यहां से ट्रेनिंग लेने के बाद सभी प्रशिक्षु अपने-अपने प्रखंड के आशा व एएनएम को इसके बारे में जानकारी देंगे ताकि परिवार नियोजन के गर्भ-निरोधक साधनों का नियमित आपूर्ति जिलास्तर से लेकर उप-स्वास्थ्य केंद्र व आशा तक किया जा सके। परिवार नियोजन के कार्यों में तेजी लाने के लिए विभाग की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है।
इस मौके पर जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविंद कुमार, डीएमएनई भानू शर्मा, केयर इंडिया के परिवार नियोजन समन्यवक प्रेमा कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।




Recent Comments