दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया स्थित अतिथि भवन सभागार में एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवक किशोर शाही में ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस सरकार में गरीबों का हित मे कुछ नही हो सकता जबतक नीतीश कुमार जैसे नेता सत्ता के गद्दी पर विराजमान रहेंगे। केंद्र सरकार से जो भी योजना बिहार के लिए आती ही चाहे वह विकास का हो या नौकरी का हो उनके नजर में नालन्दा के जनता व एनजीओ ही नजर आते हैं। बिहार के बाकी का क्षेत्र में केवल जुमला बाजी करते हैं। चाहे किसानों के हित की बात हो या फिर असहाय दलितों की। सरकार के तरफ से मिलने वाले रुपया को नीतीश कुमार नालन्दा के एनजीओ के माध्यम से साइबर चलाते हैं। वहां का विकास करते हैं। भले ही बिहार के कई क्षेत्र की जनता राशन कार्ड, पेंशन योजना की राशि के लिए तरस रहे हो। हमारी पार्टी जनता के दुख दर्द में हमेशा आवाज को बुलंद किया हैं और करती रहेगी। वही उक्त मौके पर जिलाध्यक्ष प्रो0 परवेज आलम ने कहा कि हमारे जिला में भी कई क्षेत्रों में राशन कार्ड, बृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि के लिए इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन्हें न तो राशन कार्ड प्राप्त हो रहा हैं और न ही पेंशन योजना की राशि प्राप्त हो पा रही हैं। इसके लिए सरकार को ध्यान आकृष्ट करना होगा नही तो जनता के समस्याओं को लेकर हमारी पार्टी आंदोलन करने पर बाध्य होगी। वही इस मौके पर कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Recent Comments