भेल्दी।थाना क्षेत्र के बड़की सिरिसिया गाँव के रहने वाले भेल्दी थाने में तैनात चौकीदार किताबुद्दीन अंसारी की पटना में ईलाज के क्रम में ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई।पटना के राजीव नगर थाने में पुत्र नबाव अंसारी ने फर्द व्यान दर्ज करवाया।जिसमें कहाकि 29 अगस्त को क्षेत्र ड्यूटी में कार्य कर रहे थे। तभी अनाचक तबियत बिगड़ने लगी।छपरा सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया।जहाँ ईलाज के क्रम में मौत हो गई।पत्नी शयदा बेगम,पुत्र नबाव अली,शहबाज,पुत्री रजिया खातून ,चांदनी खातून का रो रोकर बुरा हाल था।