इसुआपुर । थाना क्षेत्र के अटौली गांव के स्वर्गीय रामेश्वर राम के 21 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार राम की मृत्यु बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई। वे सोमवार की शाम गांव के बाहर चंवर में शौच करने गए थे। इसी बीच पैर फिसलने से उनका संतुलन बिगड़ गया तथा वे गहरे पानी में डूब गए। जिन्हें ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने लगे। हालांकि उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मुखिया धनंजय पांडेय ने घटना की सूचना स्थानीय थाना तथा सीओ को दी। वहीं मृतक के परिजनों को सांत्वना दी व उनका ढाढस बंधाया। आर्थिक सहायता भी की। मृतक की मां बिअफी देवी ने घटना की लिखित सूचना थाने में दी। जिसके बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। जदयू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह ने मृतक के परिजनों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।




Recent Comments