डोरीगंज-:
“””””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के सिंगही गाँव मे पिछले वर्ष हुई हत्या मामले का फरार नामजद अभियुक्त को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि छापेमारी के क्रम मे पिछले वर्ष नवम्बर माह मे सिंगही गाँव मे हुई हत्या मामले का नामजद फरार अभियुक्त डुमरी मुकुंदराय का टोला निवासी सिपाही राय को गिरफ्तार  कर जेल  भेज दिया गया ।