डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के संठा गाँव के पास एन एच 19 के बगल से स्थानीय पुलिस ने 60 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

थानाध्यक्ष रामयश राय ने बताया कि गुप्त सुचना पर की गयी छापेमारी मे थाना क्षेत्र के संठा गाँव के समीप एनएच 19 के बगल से जुट के बोरे मे दो प्लास्टिक बैंग मे रखे 60 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज झौवा गाँव निवासी भुषण राय को गिरफ्तार किया गया है जिसे जेल भेज दिया गया ।