दरभंगा में सड़क दुर्घटना में मढ़ौरा के आर्मी जवान की मौत, गांव में मचा कोहराम
मढ़ौरा , सारण (बिहार )।
थाना क्षेत्र के भलुई निवासी सरोज कुमार यादव की दरभंगा में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक आर्मी का जवान थे जो नागालैंड के दीमापुर में तैनात थे। भलुही निवासी सिपाही राय के पुत्र सरोज कुमार यादव अपनी साली की सगाई में शामिल होने के लिए दानापुर से दरभंगा जा रहे थे । इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक ऑटो को टक्कर मारते हुएं सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में पीछे से घुस गयी । इस घटना में स्कॉर्पियो में सवार 4 अन्य लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिसमें सरोज कुमार यादव का नाम भी शामिल है ।
मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में चालक समेत सात लोग सवार थे। मृतकों में 40 वर्षीय सरोज कुमार यादव पिता सिपाही राय भलुई, सारण, 35 वर्षीय कांति देवी पति शिपूजन यादव, 60 वर्षीय लखपतिया देवी पति स्व. सुखू प्रसाद, दानापुर पटना के रूप में हुई है, एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
इधर भलुई में मृतक का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




Recent Comments