डोरीगंज मे एक एवं अवतार नगर मे दो शराबी को पुलिस ने भेजा जेल-:

डोरीगंज(सारण) :
“”””””””””””
स्थानीय थाना क्षेत्र के चिरांद गाँव से पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि गिरफ्तार चिरांद गाँव निवासी रंजीत कुमार शराब पीकर अपने माँ – बाप के साथ मारपीट कर रहा था सुचना पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

वही अवतार नगर पुलिस ने दो शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
थानाध्यक्ष विरेन्द्र राम ने बताया कि वाहन चेकिंग के क्रम मे बाइक से संठा की तरफ से आ रहे दो शराबी डोरीगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गाँव निवासी सुनिल महतों एवं काजीपुर गाँव निवासी प्रेम शंकर राम को गिरफ्तार किया गया है ।जिसे जाँच के बाद जेल भेज दिया गया ।