
सारण : मांगों के समर्थन में नियोजित शिक्षकों ने लहलादपुर प्रखण्ड कार्यालय पर दिया धरना
रिपोर्ट : के. के. सेंगर,
छपरा/लहलादपुर (सारण) : अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में बिहार राज्य शिक्षक संघ समन्वय समिति के आह्वान पर द्वारा लहलादपुर प्रखण्ड मुख्यालय पर नियोजित शिक्षकों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया।
इस धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रमंडलीय संयोजक अविंद कुमार ने कहा कि समान काम- समान वेतन की मांग सहित नियमित शिक्षकों की भांति सेवाशर्त, पुरानी पेंशन नीति लागू करने व शिक्षकों के अप्रशिक्षित आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियोजित करने की मांगों को पूरा नहीं होने तक सभी नियोजित शिक्षक अपनी एकजुटता दिखाते हुए लोकतांत्रिक ढंग से चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेंगे।
इस मौके पर मनजीत तिवारी, अरविंद कुमार यादव, संजय कुमार, सोमनाथ राय, राजेश कुमार पांडेय, कामेश्वर प्रसाद, रामकुमार राय, सर्वर अली, सरिता कुमारी, रीता कुमारी, पंकज कुमार, राजेश प्रसाद आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।




Recent Comments