परसा में संगठन महापर्व – सदस्यता अभियान चलाया गया

छपरा : नगर पंचायत, परसा बाजार, सारण के परसा बाजार में नगर पंचायत भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में संगठन महापर्व – सदस्यता अभियान चलाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राकेश सिंह सदस्यता प्रभारी परसा विधान सभा शामिल हुए । परसा बाजार में व्यवसायी वर्ग तथा युवा वर्ग में सदस्यता प्राप्त करने का गजब का उत्साह दिखा । परसा बाजार में आज पांच सौ नया सदस्य बनाया गया । इस अभियान में रामानंद सिंह मंडल अध्यक्ष दरियापुर अनिल कुमार सिंह, शैलेश कुमार गिरी, गया सिंह, मनीन्द्र कुमार, सुरेश सिंह, रामजतन सहनी, भूलन जी, अशोक सिंह, कमलेश सिंह, चंदन कुमार, शैलेश कुमार ने घर घर तथा दूकान दूकान घुमकर सदस्य बनाया ।