छपरा : वुधवार को सारण डीएम सुव्रत कुमार सेन और एसपी हर किशोर राय ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।जिसमें डोरीगंज का बंगाली बाबा छठ घाट खतरनाक स्थिति में पाया गया।इसको लेकर डीएम ने सदर सीओ और स्थानीय थानाध्यक्ष को इसकी माइकिंग से प्रचार-प्रसार कराने को कहा ।ताकि लोगों को घाटों की स्थिति से अवगत कराया जा सके।इससे पूर्व में लोगो को जानकारी मिल जाने पर सावधानी बरतेंगे।

वहीं जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्तादेश के आलोक में सदर अनुमंडलाधिरी श्री मति अभिलाषा शर्मा द्वारा अनुमंडल के पूरे सदर क्षेत्र में छठ पूजा प्रारंभ से समाप्ति की तिथि तक दंड संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।