बकरीद के शुभ अवसर पर रोट्रेक्ट सारण सिटी के तत्वावधान में हथुआ मार्केट परिसर में हुआ पौधारोपण

छपरा (सारण): बकरीद के शुभ अवसर पर रोट्रेक्ट सारण सिटी के तत्वावधान में हथुआ मार्केट परिसर में पौधारोपण मुख्य अतिथि पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल रोट्रेक्ट कमिटी चेयरमैन ने किया तथा दारूल उलूम राजविया जामा मस्जिद बड़ा तेलपा छपरा में खाद्य सामग्री तथा रूमाल का वितरण रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने किया।
श्याम बिहारी अग्रवाल ने पौधारोपण के पश्चात कहा एक पेड़ सौ पुत्र के बराबर होता हैं,अपने पुत्र के समान ही पौधों का भी संरक्षण करें तभी पौधा पेड़ के रूप में विकसित होगा,पुत्र के समान हीं पौधों का भी लालन पोषण करना नितान्त आवश्यक हैं। बकरीद के अवसर पर मदरसा में अन्न तथा रूमाल का वितरण कौमी एकता का परिचायक हैं,छपरा कौमी एकता की मिसाल हैं जिसमें रोट्रेक्ट सारण सिटी भी अहम भूमिका निभा रहा हैं।
इस अवसर पर रोट्रेक्ट सारण सिटी के अध्यक्ष सुधांशु कुमार कश्यप,सचिव टुन्ना कुमार सिंह,निशान्त कुमार पाण्डेय,रोहित कुमार गुप्ता,अभिषेक कुमार,मोहम्मद ईरफान,मोहम्मद आसिफ हयात,रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल,अध्यक्ष राजेश जायसवाल,सचिव चन्द्र कान्त द्विवेदी आदि उपस्थित हुए।