
परसा(सारण)। अंतरराजिय शराब माफिया को गिरफ्तारी के उपरांत परसा थाना कार्यालय में सोनपुर एडिशनल डीएसपी अंजनी कुमार ने प्रेस कफ्रेन्स जारी कर बताया कि गिरफ्तार शराब माफिया तरैया थाना क्षेत्र के हसनपुर बनिया गाँव निवासी उपेन्द्र सहनी का पुत्र मुन्ना कुमार सहनी उर्फ मुकेश सहनी बताया जाता है।डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज बहुत बड़ा शराब माफिया है।जिसका धंधा कोलकता, ईटा नगर, अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यो में चलता है।मुन्ना कुमार सहनी उर्फ मुकेश सहनी द्वारा दो सालों में अलग अलग बैक के एकाउंट से लगभग पौने तीन करोड़ का लेनदेन किया गया है।वही इसके द्वरा कच्चा स्प्रिट में रंग मिलाकर अंग्रेजी शराब बनाया जाता था।इसका सफलाई सारण समेत कई राज्यो में किया जा रहा था। वही मुन्ना कुमार सहनी का मोबाइल डीटेल्स खंगाला जा रहा है।जिसमे अभी तक लगभग 50 सफेद पोश समिलित है।और आगे भी कुछ पुलिस का सहयोगी भी आ सकते है।वही इसका 10 बड़ा नाव है जो 17 लाख के एक नावो की कीमत बताई जाती है।उन्होंने बताया कि उक्त धंधेबाज पर अलग अलग थाना में कई मामले में प्राथमिकी दर्ज है।जिसमें परसा थाना कांड संख्या 112/21,दरियापुर थाना कांड संख्या 302/21 मामला शराब,मढौरा थाना कांड संख्या 972/20 मामला शराब,मशरख थाना कांड संख्या 530/19,मामला शराब एक्साइज टीम कांड संख्या में 161/21 मामला में जेल भेजा गया है। मुकेश सहनी द्वरा तरैया बाजार स्थित एक सीएसपी संचालक तरैया थाना क्षेत्र के उसरी गाँव निवासी जगरनाथ साह का पुत्र मनोज साह है। जिसके पास से एक लैपटॉप, चार्जर,एक एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किया गया है।अभी उसे पूछताछ किया जा रहा है।डीएसपी ने बताया कि छापेमारी के लिए टीम का गठन किया गया था।जिसमें प्रशिक्षु डीएसपी नवीन कुमार,परसा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार,दरियापुर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार शामिल सोनपुर डीएसपी के पुलिस बल शामिल थे।




Recent Comments