24 लाख प्रवासी मजदूरों को घर लाने हेतु जविपा का भूख हड़ताल
गड़खा(सारण)।
जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार के निर्देश पर दूसरे राज्य में फंसे हुए 24 लाख प्रवासी मजदूर को सकुशल घर वापसी के उद्देश्य धरना प्रदर्शन छपरा के सभी प्रखण्डों में सम्पन्न हुई।जिलाध्यक्ष उज्जवल कुमार कुंदन उर्फ मंटू शर्मा और प्रदेश के सचिव ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता के द्वारा अपने ही घर में एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन गया।बिहार और केंद्र की सरकार मजदूर विरोधी सरकार है,जिसने मजदूरों को मुसीबत के वक़्त में मरने के लिए छोड़ दिया। ऐसे सरकारों के रहने और न रहने के मायने ही क्या है, जब वे अपने लोगों के लिए कुछ कर ही नहीं सकती। लाखों मजदूर दूसरे प्रदेशों से पैदल बेहद कष्ट में आ रहे हैं।महाराष्ट्र औरंगाबाद में कटकर 16 मजदूर मर गए।इसके जिम्मेदार कौन हैं? जिलाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार कुंदन,प्रेम प्रकाश, धर्मजीत कुमार सिंह, सत्यानंद कुमार, साहेब महतो उपस्थित थे।