
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मना
★ बच्चों ने किया पुलवामा अटैक का मंचन

गड़खा(सारण) : स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गड़खा का वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। स्कूली बच्चों ने पुलवामा अटैक नाटक का मंचन कर देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के कर्तव्य, त्याग व समर्पण से अवगत करा दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके अभिनय को देखकर मौजूद लोगों की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। गीत-संगीत व स्पीच से छात्र-छात्राओं ने सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह को संबोधित करते हुए रामकृष्ण मिशन छपरा के सचिव स्वामी अतिदेवानंद ने कहा कि स्कूल ही एक ऐसा मंदिर है जहां सभी वर्ग के लोग एक साथ बैठकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। पूर्व जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि गरीब प्रतिभावान बच्चों को समाज में आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने स्कूल के डायरेक्टर जयप्रकाश सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की काफी सराहना। समारोह को श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी, राजेश उपाध्याय, रंजीत शांडिल्य, यू के ओझा, अंकुश सर, बबन पटेल व अन्य ने संबोधित किया। डायरेक्टर जय प्रकाश सिंह ने अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जेपीे सिंह, खुशबू सिंह, जमीला खातून, हरेराम पाण्डेय, सूरज कुमार, गुड्डू सिह, ऋतिक सिंह, प्रीति सिंह, खुशबू सिंह, गुलशन सिंह, सूरज सिंह, सनी प्रकाश सिंह व शिक्षकों ने अपना सहयोग दिया।




Recent Comments