मांझी(सारण)। माड़ीपुर कला उत्क्रमित उच्च विद्यालय के मैदान में खेले जा रहे पंडित हरिहर शुक्ला मेमोरियल बॉलीबॉल के सेमीफाइनल मुकाबले में इनई की टीम ने मांझी की टीम को शून्य के मुकाबले तीन अंकों से जीत कर फाइनल में प्रवेश पा लिया। इससे पहले मांझी के पूर्व प्रत्यासी संजय यादव ने मुकाबले का विधिवत उदघाटन किया तथा दोनों टीम के कप्तान को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।