डीपीओ ने किया स्मार्ट क्लास का उदघाटन,कहा- गंडामन की छात्रा ने स्मार्ट क्लास करके लाई मैट्रिक में 448 अंक

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण): प्रखंड क्षेत्र के सरेया बसंत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को सारण समग्र शिक्षा डीपीओ अमरेंद्र कुमार गौड़ ने स्मार्ट क्लास का उदघाटन किया।डीपीओ ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्मार्ट क्लास में पूरे मैट्रिक का सिलेबस है।जैसे क्लास में मास्टर साहब पढ़ाते है।ठीक उसी तरह स्मार्ट क्लास में आप पढ़ सकते है।बस अंतर यही है कि स्मार्ट क्लास में बच्चें स्मार्ट तरीके से पढ़ते है।डीपीओ ने कहा कि मेरा दावा है कि जो छात्र-छात्राये विद्यालय में प्रतिदिन स्मार्ट क्लास का अध्ययन करेंगे।वे मैट्रिक में बेहतर करेंगे।उन्होंने मशरख के गंडामन हाई स्कूल का उदाहरण देते हुए कहा कि स्मार्ट क्लास करके ही गंडामन की एक गरीब छात्रा ने इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में 448 अंक प्राप्त किया है।सरकार ने स्मार्ट क्लास की व्यवस्था बच्चें के सम्पूर्ण विकास के लिए किया है।अभी कुल 177 स्मार्ट क्लास शरू करना है जिसमें 172 विद्यालय में स्मार्ट क्लास शुरू हो गया है और शेष 5 विद्यालयों में जल्द ही स्मार्ट क्लास शुरू कर दिया जाएगा।उक्त मौके पर प्रखण्ड लेखपाल अखिलेश कुमार सिंह,माध्यमिक प्रखंड साधन सेवी मुकेश कुमार मिश्र,अजय कुमार, प्रधानाध्यापक कौशल किशोर सिंह, शिक्षक रविन्द्र राम,मनोज कुमार रजक,सुजीत कुमार सिंह, मो.खालिद ,मो.शमशाद,नूतन सिंह,सुचित्रा सिन्हा,शगुफ्ता बाहर सहित अन्य मौजूद थे।वही उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हरपुर फरीदन में भी मंगलवार को स्मार्ट क्लास का उदघाटन बीआरपी मो.अनीस एवं बबन सहनी ने संयुक्त रूप से किया।उक्त मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यपक गोविन्द कुमार शर्मा,अशोक कुमार,दीपा कुमारी,किरण श्रीवास्तव,जितेश सिंह,नवल किशोर यादव ,संदीप कुमार सिंह पूर्व सरपंच अगिन सिंह, राजकिशोर सिंह नेता जी,विजय प्रताप सिंह,अशोक लाल सहित अन्य मौजूद थे।