तरैया के मजदूर की पटना में मौत,परिजनों में मचा कोहराम
तरैया (सारण)
चैनपुर गाँव के एक मजदूर की मौत पटना दीघा में हो गयी है।मृतक 50 वर्षीय जयनारायण राय है।जो एक सप्ताह पूर्व पटना के दीघा में किसी फैक्ट्री में काम करने के लिए गया था।सोमवार को दीघा थाना से मृतक के घर मोबाइल पर फोन उसकी मृत्यु का फोन आया।जिससे परिजन सदमे में है।परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि किसी ने हत्या कर फेक दिया होगा।पटना के दीघा थानाध्यक्ष ने बताया कि एक अज्ञात शव दीघा सड़क के किनारे पड़ा हुआ था।मृत व्यक्ति के पॉकेट में एक मोबाईल था जिसके सहारे मृतक की पहचान की गयी।तो मृतक छपरा जिले के तरैया थाना के चैनपुर गाँव का निकला।जिसकी सूचना परिजनों को दी गयी।थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या का कोई इंजुरी शव पर नही पाया गया है।सड़क दुर्घटना भी प्रतीत नही हो रहा है।शव का पोस्टमार्टन कराया जा रहा है।घटना की खबर मिलते ही परिजन शव लाने पटना के लिए रवाना हो गये है।