डोरीगंज(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंगही गाँव के सामने गंगा नदी मे पैर फिसलने से डुबने के कारण एक युवक की मौत हो गयी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगही गाँव निवासी परमा राय का 45 वर्षीय पुत्र मुन्ना राय गाँव के सामने गंगा नदी के किनारे गए हुए थे तभी नदी मे पैर फिसलने के कारण उनकी डुबने से मृत्यु हो गयी ।
मौके पर उपस्थिति स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला जिसके बाद सुचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
मृतक मुन्ना को दो पुत्र एवं एक पुत्री है वे मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे ।
उनकी मृत्यु से परिजनों के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है ।




Recent Comments