मढ़ौरा,सारण । रौशनी को सदैव से उन्नति का प्रतिक माना गया है । रौशनी का अभिप्राय अंधेरा को हटाकर ज्ञान को प्रकाशित करना भी है । कोरोना वायरस के लड़ने में दिया जलाना नही वल्की इसके माध्यम से हमे हमारी एकजुटता को सामनड लाना है । कोरोना जैसी बिमारी को हम अपनी एकजुटता से ही मात दे सकते है । रविवार की रात नौ बजे पंचायत प्रखंड और देश के सभी लोग दीया, मोमबत्ती जलाकर इसी एकजूटता का दिखायेगे । इसके लिये शिल्हौड़ी मुखिया प्रतिनिधि व पैक्स अध्यक्ष अभिषेक राय उर्फ जुगनू राय ने गांव वाशियों के बीच मोमबत्ती का वितरण किया । इस दौरान अभिषेक राय ने कहा कि हमारी सजगता, हमारा ज्ञान और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लॉक डाउन को पालन करने की प्रतिबद्धता ही हमे कोरोना से बचायेगा इसका सभी को दिल से पालन करना है । पैक्स अध्यक्ष ने लोगों से निवेदन भी किया की वे अपने घर व आस पास की साफ सफाई पर ध्यान देगे और दुसरे को भी प्रेरित करेगे ।
रौशनी को उन्नती का प्रतिक बता कर शिल्हौड़ी पैक्स अध्यक्ष ने बाटा मोमबत्ती
Recent Comments