चोरी के मोटरसाइकिल के साथ युवक पकड़ाया, प्राथमिकी दर्ज भेजा गया जल

# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):

मुख्य सड़क एसएच 73 मढ़ौरा-तरैया पर शाहनेवाजपुर में वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक चोरी के बाइक के साथ पकड़ा गया।गिरफ्तार युवक मँझोपुर गाँव के शंकर दास का पुत्र पिन्टू कुमार है जिसे जेल भेजा दिया गया।इस सम्बंध में दो चोरों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।जिसमें उक्त युवक के साथ घोघराहा के अरुण पंड़ित को भी अभियुक्त बनाया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन जाँच के दौरान एक बाइक पर दोनों युवक मढ़ौरा से तरैया की ओर आ रहे थे।जो शाहनेवाजपुर में पुलिस को देखते ही भागने लगे जिसे पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ लिया जिसमे बाइक चलता युवक पिन्टू पकड़ा गया जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक अरुण बाइक से कूद कर भागने में सफल रहा।जब बाइक के कागजात जाँच किया गया तो गाड़ी चोरी के पाये गये।जिसके आलोक में जेल भेज दिया गया है।